सोनभद्र

परंपरागत ढंग से अष्टमी को निकाली गयी छोटी ताजिया का जुलूस

आज निकलेगी बड़ी ताजिया का जुलूस, देर शाम होगी कर्बला के प्रतीक स्थल पर दफन

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे व आसपास के ग्रामीण अंचलों में मंगलवार को मुहर्रम के अष्टमी का जुलूस परंपरागत ढंग से निकाला गया। पर्व के अंतिम कड़ी में बुधवार की भोर 4 बजे व पुनः अपराह्न 3 बजे बड़ी ताजिया नवमी के जुलूस के रूप में निकाल सूर्यास्त के बाद देर शाम तक कर्बला के प्रतीक स्थान पर सुपुर्दे खाक की जाएगी।
अष्टमी का जुलूस भोर में करीब 4 बजे दुद्धी जामा मस्जिद के पास नगर के वार्ड नं 11 दर्जी मुहाल, जुगनू चौक, मीर मुहल्ला, साईं चौक, रामनगर, कलकली बहरा के अलावा मलदेवा, खजूरी, कठौतवा, डुमरडीहा आदि ग्रामीण अंचलों का अखाड़ा ढोल ताशे बजाते हुए छोटी ताजिया और अलम के साथ पहुंचे। केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के तत्वावधान में समस्त अखाड़े के उस्ताद व युवा सुबह 8 बजे तक युद्ध कला का प्रदर्शन किए। इस दौरान अलग-अलग अखाड़े के युवाओं की टोलियां ढोल-ताशे बजाकर प्रदर्शनकारियों के हौसले बुलंद करते रहे। जुलूस तहसील तिराहे होते पंचदेव मंदिर के पास पहुंचा, जहां युवाओं द्वारा जोशो-खरोश से मातम कर साईं चौक के अलम मिलान की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद जुलूस शाह चौक पहुंच फ़ातेहाख्वानी के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर मनोज सिंह, कस्बा इंचार्ज संजीव कुमार राय केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के जिम्मेदारों से खुद जुलूस में चलते हुए जुलूस रूट और जुलूस के दौरान परंपरागत ढंग से पूरी की जाने वाली रस्मों की जानकारी लेते रहे। इस अवसर पर सेराज खान, फतेहमुहम्मद खान, एजाजुल हुदा, तालिब अली, शरफू खान, अलीराजा हवारी, बच्चा खान, इम्तियाज अहमद, मुजीब खान, लाला बाबू, जोखन खलीफा, अफसार अहमद, फिरोज खलीफा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर
Download App