सोनभद्र

सीजीएसटी टीम की छः घंटे छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप

दुद्धी, सोनभद्र। नगर में मंगलवार को वाराणसी सेन्ट्रल सीजीएसटी अधिकारियों की छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही दुकानदारों ने धड़ाधड़ शटर गिरना शुरू कर दिया। सीजीएसटी वाराणसी की टीम ने चिन्हित दूकान पर सीधे पहुँच कर छः घण्टे जांच किए। इस जांच टीम के खबर फैलते ही दुद्धी के अलावा विंढमगंज, महुली, अमवार, म्योरपुर, बभनी, बीजपुर, कोन सभी जगह के व्यापारी लोकेशन लेने में जुटे रहे। स्थानीय कस्बा में दुकानें बन्द कर दुकानदार छापेमारी स्थल के आस पास मंडराते रहे। मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल ने सीजीएसटी अधिकारियों से संपर्क कर बन्द किये दुकानों के सिलसिले बात कर दुकान खुलवाया गया। सीजीएसटी सेंट्रल इंस्पेक्टर हिमांशु ने अपने सभी टीम के साथ करीब छः घंटे तक जांच किया। सभी पत्रावलियों की जाँच बखूबी से की गई। कुछ पत्रावलियों को अपने साथ ले गए। सीजीएसटी टीम में राजीव शंकर इंस्पेक्टर, आलोक अधीक्षक, आर के सिंह अधीक्षक, अश्विनी सिंह इंस्पेक्टर, धीरेंद्र मिश्रा इंस्पेक्टर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर
Download App