सोनभद्र

ग़ैरजनपद स्थानांतरण होने पर एडीओ व जेई को दी गई विदाई

दुद्धी, सोनभद्र। ब्लॉक के एडीओ (पंचायत) रविदत्त मिश्रा व जेई (एमआई) संजय कुमार का प्रयागराज स्थानांतरण होने पर अधिकारीद्वय को मंगलवार को ब्लाक परिसर में भावभीनी विदाई दी गई। बीडीओ रामविशाल चौरसिया व प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी ने कहा कि सेवा में रहते हुए इन्होंने ब्लॉक में सबसे अधिक काम किया है, जो सराहनीय है। ऐसे अधिकारी जो जिले में चर्चित रहे हैं। जिले में एडीओ संघ का नेतृत्व भी किये। उसके साथ साथ गांव में मौके की स्थिति को देखते हुए काम करने का हुनर बहुत ही बखूबी से आती है। ऐसे अधिकारी एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहना चाहता हूँ कि आप जहाँ भी जाये इसी तरह अपना काम और नाम कमाएं। इस अवसर पर प्रधान दिनेश यादव, सुरेश चंद्र, रामप्रसाद यादव, सुभाष, त्रिभुवन, प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल, ब्रजेश कुशवाहा, सचिव अरुण वर्मा, अरुण यादव, राघवेंद्र सिंह, अहीर राकेश यादव, अनीश सिंह सहित म्योरपुर एडीओ पंचायत काशी ठाकुर, आशुतोष श्रीवास्तव, उमेश शर्मा, जेपी कुशवाहा, राजेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत गौतम ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर
Download App