सोनभद्र

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री से चैयरमैन ने की विस्तारीकरण व समस्याओं से मुक्त करने के लिए बजट की मांग

दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन ने मंगलवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0 के0 शर्मा को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत के विस्तारीकरण कर समस्याओं से मुक्त करने के लिए बजट की मांग की। जिससे नगर पंचायत दुद्धी की समस्याओं का दूर किया जा सके।
अध्यक्ष कमलेश मोहन ने मंत्री से कहा कि दुद्धी क्षेत्र में बिजली की समस्या बीते दशकों से बनी हुई है। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दुद्धी से पिपरी तक के लिए 1 लाख 32 हजार केवीए की सप्लाई जब तक नही की जाएगी तब तक समस्या बनी रहेगी।
वहीँ नगर पंचायत दुद्धी में बजट के अभाव में विकास कार्य तेजी से नही हो रही है। नगर के विकास के लिए विस्तारीकरण करना बहुत ही जरूरी है। विजली, सड़क, नाली, गली एवं सुंदरीकरण के लिए बजट की विशेष आवश्यकता है। नगर में नालियों की पानी निकासी की व्यवस्था न होने से हर साल बारिश के मौसम में नागरिकों को जल जमाव की समस्याओं से जूझना पड़ता हैं। तालाबों का कार्य, नगर की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के साथ ही गर्मी के मौसम में होने वाली पेयजल समस्याओं से निजात दिलाए जाने की मांग की। कहा कि इन कार्यों के लिए अगर धन मुहैया करा दिया जाए तो नगर पंचायत दुद्धी का विकास हो सकता है। इस अवसर पर राबर्टसगंज सदर विधायक भूपेश चौबे, विपिन बिहारी, जिला मंत्री दिलीप पांडेय, देवेश मोहन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App