सोनभद्र

सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी

दुद्धी।/कोतवाली(मदन मोहन तिवारी )

क्षेत्र के रजखड़ गांव में शनिवार की रात चोरों ने खिड़की चाड़कर लाखों रुपये के गहने चोरी कर फरार हो गए। सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि शनिवार की रात करीब एक बजे तक हम लोग जगे हुए थे। उसके बाद घर के पीछे से खिड़की को चाड़कर तोड़ दिया और घर मे घूस कर पुराने बक्सा को तोड़ते हुए रखी हुई गहना कान का झुमका व टप, पायल, पाजेब, मंगलसूत्र, मनटीका, नाक का नथिया के साथ चोरी कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि हमारी बिटिया दो लोगों की आने की आहट थी। लेकिन उसे लगा कि माता पिता आये होंगे। किसी को चोरी का कोई भनक तक नही लग पाई। रात में खिड़की को सब्बल के तोड़ा गया है। सुबह चार बजे भोर में उठकर देखे तो अवाक हो गए। उक्त घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया गया। पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर विधिक कार्यवाही का आश्वासन दिया। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। घटना की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App