सोनभद्र

चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार

सोनभद्र चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, दुद्धी क्षेत्राधिकारी राजेश राय के पर्यवेक्षण में थाना चोपन एवं थाना बीजपुर पुलिस टीमों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुआ है।

दोनों थानों की पुलिस टीमों द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 2 शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 अदद चोरी की बाइक बरामद किया है। चोपन पुलिस द्वारा 1 आरोपी को गिरफ्तार कर 4 चोरी की बाइक और बीजपुर पुलिस द्वारा 1 आरोपी को गिरफ्तार कर 4 चोरी की बाइक बरामद किया गया है।

चोपन पुलिस टीम द्वारा वैष्णो डाला मंदिर के समीप बैगा टोला मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को बिना नम्बर प्लेट लगी अपाची मोटरसाइकिल के साथ रोका गया। पूछताछ एवं सत्यापन के दौरान उक्त बाइक चोरी की पाई गई। अभियुक्त की निशानदेही पर बैगा टोला क्षेत्र स्थित एक खण्डहर मकान से 3 अन्य चोरी की बाइक बरामद की गईं। इस प्रकार कुल 4 चोरी की बाइक (3 अपाची एवं 1 हीरो स्प्लेन्डर) बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपी राजेश गौड़ ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों राहुल गौड़, दीपक यादव एवं रोशन यादव के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी की थीं। बरामद अपाची बाइक को वह बेचने के उद्देश्य से बिहार ले जा रहा था। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की अन्य तीन बाइक भी बरामद की गईं। आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों की संलिप्तता भी स्वीकार की गई है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे है।

बीजपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र सिरसोती के पास आरोपी रामदिहल प्रजापति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 4 अदद चोरी की बाइक बरामद हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी रामदिहल प्रजापति ने चोरी की बाइक के संबंध में पूछे जाने पर चोरी करना स्वीकार किया। अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 घनश्याम तिवारी थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 दुनिया सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
4. उ0नि0 श्री प्रकाश थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 सिताराम यादव, हे0का0 शिवसरण राम, हे0का0 अजय यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
6. का0 सच्चिदानन्द मिश्रा, का0 श्रीकान्त, का0 अनील कुमार, का0 मन्टू सिंह, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

1. थानाध्यक्ष राजेश सिंह थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 कमलाकांत पाण्डेय थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 भानु प्रताप यादव, का0 राम प्रकाश यादव, म0का0 रागिनी श्रीवास्तव, का0 हरिन्द्र थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App