सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र के मनरुटोला गांव में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटकते मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मनरुटोला गांव निवासी मानकुंवर (23) पत्नी राजू का शव शनिवार रात घर के बाहर बने कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ने मौके का निरीक्षण कर परिजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मृतका के पिता धनशाय निवासी कनवा बरवाटोला ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है परिजनों के अनुसार मानकुंवर की शादी जून 2024 में हुई थी। वह चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट और जाच के आधार पर आगे की विधिक कारवाई किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर
Download App