सोनभद्र

जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गाव मे महिला कलावती देवी की जहर खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका कलावती देवी के पति इंद्रदेव ने बताया कि हम घर मे सोये हुए थे, कुछ देर बाद पत्नी इधर इधर तड़प रही थी। उससे पूछा तो बताई की जहर खा लिये है। इतना सुनते ही बाइक से ही गांव के झोलाछाप के यहा लेकर गये। जहा प्राइवेट क्लिनिक संचालक ने सीएचसी रिफर कर दिया। अचेतावस्था में ही कलावती को सीएचसी लाया गया। जहा चिकित्सको द्वारा इलाज के दौरान मौत हो गई। मेरी सबसे बड़ी बेटी महज 6 वर्ष की है जबकि उसके बाद दो जुड़वा बच्चे है जिनमे एक लड़का और एक लड़की है। इन दोनों जुड़वा बच्चों की उम्र अभी सिर्फ 3 वर्ष है। इतने छोटे बच्चों को इस हाल में बिलखते देख हर किसी की आंखें नम हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App