सोनभद्र

विण्ढमगंज पुलिस द्वारा मारपीट के प्रकरण में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया

(विंढमगंज/सोनभद्र )प्रकरण- दिनांक 04.10.2025 को समय लगभग 17.00 बजे वादी जय प्रकाश उर्फ जय मौर्य पुत्र वासुदेव कुशवाहा निवासी मूड़ीसेमर, थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र को विपक्षी रहीस, रसीद पुत्रगण सुलेमान एवं अरमान पुत्र सादिक अंसारी निवासीगण सलैयाडीह, थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र व एक व्यक्ति नाम, पता अज्ञात द्वारा मार-पीट कर घायल कर दिया गया था। इसके पूर्व भी दोनो पक्षों के मध्य ताश/जुआ खेलने को लेकर विवाद हुआ था।वादी के द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक-04.10.2025 को थाना विण्ढमगंज पर मु0अ0सं0- 128/2025 धारा 110, 115(2), 191(2),191(3), 299, 351(3), 352, 333 बीएनएस व 3(1)द, 3(2)va SC/ST Act का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र, श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी दुद्धी सोनभद्र श्री राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 05.10.2025 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकरण में दो अभियुक्तगण 01. रहीश अंसारी पुत्र सुलेमान अंसारी उम्र करीब 21 वर्ष, 02. रशीद अंसारी पुत्र सुलेमान अंसारी उम्र करीब 32 वर्ष निवासीगण ग्राम सलैयाडीह थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र को कोन तिराहा से गिरफ्तार कर अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में चालान कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. रहीश अंसारी पुत्र सुलेमान अंसारी उम्र करीब 21 वर्ष,
2. रशीद अंसारी पुत्र सुलेमान अंसारी उम्र करीब 32 वर्ष निवासीगण ग्राम सलैयाडीह थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र

वांछित अभियुक्त का विवरण
अरमान पुत्र सादिक निवासी ग्राम सलैयाडीह थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.उ0नि0 भानु प्रताप सिंह थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र।
2.हे0का0 महफूज अली थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू
Download App