सोनभद्र

दो दिवसीय “पंचायत अभिलेख प्रशिक्षण कार्यशाला” संपन्न

नियमानुसार की गई ग्राम सभा के प्रस्ताव को राष्ट्रपति ही रोक सकती है

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

मयोरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में रविवार को दो दिवसीय पंचायत अभिलेख प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया गया । कार्यशाला में ग्राम पंचायतों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सत्र की शुरुआत ग्राम सभा की शक्ति पर विचार-विमर्श से हुई। प्रतापगढ़ से आए पंचायत विशेषज्ञ प्रशिक्षक प्रभाकर सिंह ने कहा कि नियमपूर्वक की गई ग्राम सभा के प्रस्ताव को देश के राष्ट्रपति के अलावा कोई रोक नहीं सकता, यही ग्राम सभा की वास्तविक ताकत है।उन्होंने कहा कि पंचायत का अभिलेखीकरण आप के पंचायत की प्रारदर्शिता दर्शाती है और सही काम के साथ आप अभिलेख दुरुस्त रखने में सफल है तो राष्ट्रीय पुरस्कार पंचायत को मिल सकती है।कार्यशाला में निम्न विषयों पर गहन चर्चा हुई –ग्राम सभा व ग्राम की ताकत ग्राम पंचायत व स्थायी समितियों का महत्व ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के व्यवहारिक चरण ग्राम पंचायत को मिलने वाले पुरस्कार व उनकी नियमावली
ग्राम पंचायत आय-व्यय खाता लेखन प्रक्रिया
मॉडल ग्राम सभा के मानक बिंदु कार्यशाला में कुल 60 प्रतिभागी शामिल रहे, जिनमें 13 ग्राम प्रधान, 14 ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, 20 पंचायत एवं क्लस्टर स्तरीय कार्यकर्ता तथा 13 ग्रामीण अगुआ शामिल थे।
सत्र का संचालन एवं मार्गदर्शन प्रभाकर सिंह (पूर्व ग्राम प्रधान, प्रतापगढ़)शशांक (तीसरी सरकार अभियान, प्रतापगढ़) द्वारा गया।त्रिभुवन,मनोज ,दिनेश जायसवाल,मंजू सिंह गोंड, वसंती देवी,प्रभाकर सिंह,शशांक,शुभा प्रेम, विमल सिंह सुरेश,शिव नारायण अहीर, उमेश चौबे, शेर सिंह, सीता राम, बिंदिया देवी, मनोज,रामचंद्र, आदि रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया
Download App