सोनभद्र

शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

विंढमगंज (सोनभद्र)(सुमन गुप्ता)
स्थानीय थाना क्षेत्र के मुडिसेमर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश उर्फ जय मौर्या पुत्र वासुदेव कुशवाहा पर बीते शनिवार की शाम सलैयाडिह ग्राम पंचायत के कोन मोड़ चौराहे पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावरों में शामिल रहीस, रसीद पुत्र सुलेमान और अरमान पुत्र सदीक निवासी सलैयाडिह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
थाने में दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 1 अक्टूबर को मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा के दौरान सततवाहिनी नदी तट पर इन लोगों ने विवाद खड़ा किया था। उस समय अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्या के बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
इसी रंजिश को लेकर 4 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे आरोपी अपने 4-5 अज्ञात साथियों संग कोन मोड़ पर पहुंचे और फास्ट फूड दुकान के पास लाठी, डंडा, कलछुल व धारदार हथियार से जयप्रकाश मौर्या पर हमला कर दिया। शोर सुनकर नितेश पासवान, मुकेश कुमार मौर्य समेत ग्रामीणों ने पहुंचकर उनकी जान बचाई।पीड़ित जयप्रकाश के अनुसार, हमले में उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। जाते समय हमलावरों ने समिति के अन्य सदस्यों को भी जान से मारने व उठवा लेने की धमकी दी और धर्मविरोधी अपशब्द कहे, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि आरोपियों पर धारा 110, 115(2), 191(2), 191(3), 299, 351(3), 352, 333, एससी-एसटी एक्ट 3(1), 3(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रवण गोंड, मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, संजू तिवारी, मनोज पटेल, विजय पासवान, मनोज पासवान, सरयु यादव, अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किशु सिंह, मनीष मद्धेशिया, सुभाष, रंजन, सुखदेव समेत दर्जनों लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल आज भी दूषित पानी पीने को मजबूर 500 ग्रामीण हर घर नल योजना नही पहुची बेलहत्थी के बड़वान के टोले तक
Download App