सोनभद्र

विधायक ने महिला पुलिस कर्मियों की स्कूटी रैली को दिखाई हरी झंडी

सोनभद्र (विकास द्विवेदी )सोनभद्र जनपद में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान की शुरुआत महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी रैली के साथ हुई। सदर विधायक भूपेश चौबे व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से धर्मशाला चौक से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रेरणादायक आयोजन में महिला पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाइक रैली धर्मशाला चौराहा रॉबर्ट्सगंज से आरंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए लोगों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य जनपद में छात्राओं, महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षित माहौल का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए सरकार व प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।

महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई यह रैली समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणास्रोत बनी और संदेश दिया कि महिलाएं न केवल सुरक्षा की पात्र हैं, बल्कि स्वयं सुरक्षा देने में भी सक्षम हैं। रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों में विशेष उत्साह देखा गया। वे हाथों में नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, और महिलाएं कमजोर नहीं जैसे स्लोगन वाली तख्तियां लिए पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ सड़क पर उतरीं। इस मौके पर एएसपी अनिल कुमार, सीओ रणधीर मिश्रा, सीओ चारु द्विवेदी, कोतवाली माधव सिंह, पीआरओ कुंवर सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू
Download App