सोनभद्र

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से अर्धविक्षिप्त बालिका घायल, पैर काटने की नौबत

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
मयोरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव निवासी एक अर्धविक्षिप्त बालिका को हनुमान मंदिर के पास रविवार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बालिका का पैर बुरी तरह जख़्मी हो गया, ग्रामीण ट्रक को रोकने का प्रयास करने लगे तो चालक ने गति बढ़ा दिया यह देख कुछ बाइक सवार युवक पीछा करने लगे चालक पीछा होता देख ट्रक को आश्रम मोड़ से दुद्धी की ओर मोड़ भगने लगा, घटना स्थल से चार किमी आगे मनबसा के जंगल मे एक मोड़ पर ट्रक पलट गयी, चालक, परिचालक ट्रक छोड़ फरार हो गए, जख़्मी बालिका को परिजन सी एच सी मयोरपुर ले गए जहाँ गंभीर स्थिति के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया बताया गया की जख्मी बालिका मंजू पुत्री पतिराज 22वर्ष का एक पैर काटना पड़ सकता है, ट्रक मे लकड़ी लोड थी

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App