सोनभद्र

धूमधाम से मनाया गया सर्वेश्वरी समूह का 65 वां स्थापना दिवस

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

सर्वेश्वरी समूह का 65वां स्थापना दिवस रविवार को स्थानीय शाखा, सर्वेश्वरी आश्रम भलूही में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।दिन की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे प्रभात फेरी के साथ हुई जिसमें दो/चार पहिया वाहनों के माध्यम से कस्बे का भ्रमण किया गया। इसके पश्चात ध्वज पूजन, गुरु पूजन, सदग्रंथ सफल योनि का पाठ और एक लघु विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपराह्न में सामूहिक प्रसाद वितरण के बाद शहीद स्थल पर दीप दान, धार्मिक स्थलों पर झाड़ू

वितरण और जरूरतमंदों के बीच फल वितरण जैसे सामाजिक कार्य किए गये।श्री सर्वेश्वरी समूह के इस आयोजन में सभी सदस्यों और स्थानीय लोगों से सक्रिय भागीदारी निभाई । यह आयोजन समूह के सामाजिक और आध्यात्मिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ। श्रद्धालुओं ने बाबा अवधूत राम के विचारों को समझा और छुआछूत और ऊंच-नीच के खिलाफ उनके संघर्षों की सराहना की।इस अवसर पर शेषनाथ तिवारी, रामकुमार सिंह,सोना बच्चा अग्रहरी,दीपक सिंह, महेंद्र कुशवाहा,अशोक कुमार, ओमप्रकाश,विजय कुमार जायसवाल, रजनीश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल,,उज्जवल जायसवाल,सौरभ सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App