सोनभद्र

लायंस क्लब रेणुकूट में टीचर्स डे एवं अवार्ड नाइट का भव्य आयोजन

रेणुकूट/सोनभद्र (राम कुमार गुप्ता)

लायंस क्लब रेणुकूट द्वारा हिंडालको ऑडिटोरियम प्रांगण में जनरल बॉडी मीटिंग एवं टीचर्स डे-अवार्ड नाइट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब प्रेसिडेंट लॉयन रॉबिन श्रीवास्तव द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद लायंस स्कूल के शिक्षकों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
लायंस स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना, गुरु वंदना एवं टीचर्स डे पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

क्लब सचिव लायन बृजेश जायसवाल ने सभी सदस्यों, लायन लेडीज एवं बच्चों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति और सहयोग से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सभी सदस्य इसी प्रकार क्लब के कार्यक्रमों में सहभागिता कर उत्साहवर्धन करते रहेंगे।
इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट डॉ. राकेश रंजन ने भी अवार्ड नाइट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवम वर्ष पर्यंत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लॉयन साथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही लॉयन लेडीज़ को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में श्री मुकुल श्रीवास्तव, श्री संजय सक्सेना, श्री संजय कुमार, श्री संजय अमिस्ट, लॉयन डीसी पांडे, लॉयन गोपाल सिंह, लॉयन सुनील दुबे, लायन मनोज सिंह, लॉयन विष्णु मोदी, लॉयन सुनील अग्रवाल, लॉयन रवि शंकर तिवारी, लॉयन आर.के. मिश्रा,लॉयन संजय जायसवाल, लॉयन संतोष जायसवाल, लॉयन डी.पी. सिंह, लॉयन सुभाष राय, लॉयन उत्तम जायसवाल, लॉयन अनिल जायसवाल, लॉयन संतोष जायसवाल, लॉयन प्रकाश चंद गुप्ता, लॉयन राहुल, लॉयन विवेक अग्रवाल अग्रवाल तथा एम.जे.एफ. लॉयन एल.पी. गुप्ता जी शामिल हुए।
अंत में क्लब सचिव बृजेश जासवाल ने सपरिवार पधारे पब्लिसिटी विभाग के श्री प्रशांत श्रीवास्तव का स्वागत पुष्प गुच्छ एवम माल्यार्पण के साथ किया। स्वादिष्ट व्यंजन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App