सोनभद्र

मारकुंडी घाटी मे पेन्ट लदा डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा हादसे मे चालक खलासी बाल बाल बचे

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग मारकुंडी घाटी मेपेन्ट लदा डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे वाहन मे लदा पेन्ट मार्ग पर बिखर गया वही इस हादसे मे चालक एंव खलासी बाल बाल बच गए। डीसीएम ट्रक चालक इमरान पुत्र मोहम्मद अहसान ने बताया की वह दिल्ली से 500, नग 20 लीटर एंव 250नग 10 लीटर का पेन्ट लादकर वह दिल्ली से उड़ीसा जा रहा था, जैसे ही मारकुंडी घाटी के दुसरे मोड़ पर पहुंचा की ब्रेक फेल हो जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया इस हादसे मे मेरा भाई खलासी हल्की रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर गुरमा चौकी प्रभारी धर्म नारायण भार्गव मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई करने मे जुटे रहे। बताते चले की मारकुंडी घाटी मे घुमावदार एंव अत्याधिक ढलान होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते है। बावजूद जिला प्रशासन कोई ठोस उपाय नही करता है जिससे आए दिन जान-माल की हादसे होते रहते है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App