फेसबुकवा वाला दोस्ती प्यार मे बदला,दो साल तक बनाता रहा संबंध पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बभनी/सोनभद्र (विकास अग्रहरी) बभनी थाना क्षेत्र के टेकुआरी गांव के एक युवक ने छत्तीसगढ़ की एक नाबालिग लड़की का शादी का झांसा देकर लगभग दो साल तक यौन शोषण किया।शादी से इनकार करने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मिली जानकरी के अनुसार, आरोपी युवक ने छत्तीसगढ़ के एक गांव की नाबालिग लड़की से फेसबुक पर दोस्ती किया। फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ ही समय बाद आरोपी युवक ने शादी का झासा देकर लड़की के साथ अबैध संबंध बनाना शुरू कर दिया। इस तरह समय गुजरता गया और लड़की शादी के झांसे मे फसी रही। लगभग दो साल तक आरोपी युवक अबैध संबंध बनाता रहा।
फिर समय गुजरता रहा एक दिन जब लड़की शादी की बात करने लगी तो युवक बहाना बनाकर बात को टालने लगा। लड़की को आभास हो गया। मजबूर होकर लड़की ने 15 जुलाई को बभनी थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की खोजबीन शुरू कर दीं। आरोपी युवक पुलिस की पकड़ से दूर रहा। मगर शनिवार को मुखबिरी की सुचना पर पुलिस को कामयाबी मिली और तत्काल पुलिस के द्वारा युवक की गिरफ्तारी की गयी है। और उसे संबंधित धाराओं के अनुसार जेल भेज दिया है इस सम्बन्ध मे प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गोपाल पुत्र सूरत लाल अपने घर पर छिपा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पास्को एक्ट और बीएनएस की धारा 64(2) एम, 87, 115(2), 351(2), 352 के तहत जेल भेज दिया गया है।



