सोनभद्र

धनौरा के आर्यवीर सिंह 4513वीं रैंक मिली, बेटे के परिणाम से परिवार में खुशी का माहौल

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी)सोमवार को जेईई एडवांस के नतीजे जारी हुआ। दुद्धी तहसील मुख्यालय के सटे गांव धनौरा के आर्यवीर सिंह ने देश में 4513वीं रैंक हासिल की। आर्यवीर सिंह के पिता संतोष सिंह दुद्धी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
बातचीत में पिता सिंह ने कहा कि बेटे की सफलता से वह बहुत खुश हैं। निजी विद्यालय में अध्यापिका मां कुमकुम सिंह ने कहा कि बेटे का पहले भी हाईस्कूल व इंटर के परिणाम जिले में टॉप कर बेहतर रहा है। इस बार जेईई एडवांस में बेटे को पहले से भी बड़ी सफलता मिली है। हम लोगों ने बेटे को समय से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बेटा दुद्धी व रेनुकूट से पढ़ाई में अपने विद्यालय का अव्वल छात्र रहा है। उसके बाद राजस्थान के कोटा में कोचिंग से तैयारी कराया गया है। आज उसकी सफलता से मेरे परिवार के साथ क्षेत्र में भी जश्न का माहौल है।
तहसील क्षेत्र के बभनी से सौरभ कुमार ने 14095वीं रैंक हाशिल किया। पिता संतोष कुमार व चाचा दया ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई नवोदय एनएफ से किया है। इंटर की पढ़ाई के दौरान ही जेईई एडवांस का परीक्षा दिया। जिसमें उन्होंने बिना कोचिंग के ही सौरभ ने 14095वीं रैंक हाशिल कर जेईई एडवांस निकाल लिया। हमारे परिवार के साथ समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App