सोनभद्र

वर्तमान मे नही कोई सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष- अंकुर कश्यप

सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता) सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के फाउण्डर मेम्बर अंकुर कश्यप, सोनू मिश्रा दिनेश देव पांडेय,सुशील सिंह समेत अन्य सदस्यो ने राबर्ट्सगंज नगर के एक होटल मे प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की वर्तमान समय मे सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कोई नही है।दिनांक 07.09.2021 को चोपन स्थित बाबा विश्वनाथ ढाबा पर श्री कमल किशोर सिंह को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए थे कुछ समय पश्चात बाद उनके द्वारा संस्था का दुरूपयोग कर निजी हित मे कार्य प्रारम्भ कर देने के उपरांत संगठन का हित धूमिल होने लगा तब अधिकत्तर सदस्यों ने एकमत होकर निर्णय लिया गया कि संस्था भंग करना ही उचित है।दिनांक 17.11.2022 को अधिकत्तर सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर यूनियन को पूर्ण रूप से भंग कर दिया गया। फिर भी श्री कमल किशोर सिंह द्वारा संस्था के बायलॉज में हेरा-फेरी कर अध्यक्ष बने है। यूनियन के सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज पर सैकड़ो वाहन स्वामियों द्वारा यूनियन का बहिष्कार करते हुए दिनांक 08.10.2024 को जनपद के समस्त आला-अधिकारियों को सूचित किया गया एवं खनन अधिकारी को भी हस्ताक्षर अभियान पत्र प्रेतिष किया गया है सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के तहत अगर कोई नेतृत्व की बात करने वाला व्यक्ति है तो उसकी बात को व्यक्तिगत माना जायेगा संगठन से कोई लेना देना नही है। 31 मार्च, 2025 को इनके द्वारा प्रेस कांफ्रेंस किया गया है वह अपने निजी स्वार्थ में किया गया है वह स्वयं को अध्यक्ष दर्शाने के लिए किया गया है। जिसकी जानकारी संगठन के उपाध्यक्ष, सचिव,ना ही सभी सदस्यो को थी। ना ही उनके द्वारा सभी सदस्यो को जानकारी दी थी है। इसलिए सोनू मिश्रा एंव सुशील सिंह का निष्कासित भी अवैध है।उन्होने प्रेस कांफ्रेंस मे बताया की सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन पूर्ण रूप से अविश्वास प्रस्ताव के अन्तर्गत है वर्तमान मे कोई अध्यक्ष नही है। वही श्री कमल किशोर सिंह का कहना है की श्री अंकुर कश्यप सिंह अन्य निष्कासित सदसयो द्वारा विना किसी साक्ष्य एंव मनगढ़ंत बयान देकर बायलॉज मे हेरा फेरी करने का मनगढ़ंत निराधार आरोप लगा रहे है। चूकी मै निर्विरोध रूप से सन् 2026 तक के लिए सर्व समस्त से निर्वाचित हुआ हूँ। जो बायलॉज मे प्रमाणित है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा पुलिस की बड़ी सफलता,बंद मकान में हुई चोरी का सफल अनावरण,3 अभियुक्त गिरफ्तार कोन पुलिस की बड़ी कारवाई चार वारंटी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार न्यायालय भेजे गए पुलिसकर्मी शशि भूषण की तत्परता से महिला यात्री का खोया ट्राली बैग सुपुर्द कर लौटाया मुस्कान आदिवासी भाई बहनों का एक भी घर उजाड़ने नहीं दिया जायेगा - संदीप मिश्रा विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने बीजपुर में किया वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सियरिया गांव में हुआ वृहद वृक्षारोपण ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने पौधा... मवेशी बांधते समय जहरीले सांप ने डसा,अस्पताल पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत 25 महिलाओं को मिली उन्नति तसर रोलिंग मशीन, रेशम उत्पादन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार कटौधी में 14 हजार अर्जुन पौधों से रोजगार की नई राह, हरित अभियान का शुभारंभ
Download App