सोनभद्र

विंढमगज /सोनभद्र (राम आशीष)

विंढमगंज थाना क्षेत्र के कुदारी धोरपा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आया है। गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे कनहर नदी में नहाने गए 10 वर्षीय आदित्य की डूबने से मौत हो गई। देवनाथ भुइयां के पुत्र आदित्य दोपहर में अपने तीन दोस्तों के साथ घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित कनहर नदी में नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी मे चला गया और डूब गया।

वही आदित्य को डूबता देख उसके साथी घबरा गए। और सभी शोर मचाने लगे । उनकी आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे,ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर बच्चे को खोजबीन शुरू किया। काफी देर के बाद आदित्य को नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।बच्चे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App