सोनभद्र

रजखड़ घाटी में हाइवा ट्रक खाई में गिरी

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक पलट कर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वृहस्पतिवार को गिट्टी लोड कर हाइवा ट्रक डाला से विंढमगंज की ओर जा रहा था। रजखड़ घाटी पहुँचते ही हाइवा ट्रक अनियंत्रित हुई और गहरी खाई में पलट गया। जिससे ट्रक बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने चालक को कड़ी मशक्कत कर ट्रक से बाहर निकाला। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ट्रक पलटा है। किसी को कोई भी चोट नही आई है। पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App