सोनभद्र

संविधान गौरव अभियान के तहत मां गायत्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुआ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया छात्र, छात्राओं को सम्मानित

दुद्धी, सोनभद्र। संविधान गौरव अभियान के अन्तर्गत आज दुद्धी नगर पंचायत में स्थित मां गायत्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संविधान विषय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा एक से लेकर आठ तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा एक में जागृति अग्रहरि, स्पर्श गुप्ता ,कक्षा 2 में शेखर, तीन में कार्तिक और अंकुश कन्नौजिया,कक्षा 4 में लीलम यादव, कक्षा 5 में अंकित चंद्रवंशी, कक्षा 6 में आशीष यादव ,कक्षा 7 में सोनाक्षी कक्षा 8 में माही गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को दुद्धी नगर पंचायत के चेयरमैन कमलेश मोहन, जिला मंत्री दिलीप पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह और महामंत्री प्रेमनारायण सिंह ने सम्मानित किया और कहा कि प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राएं सम्मान के पात्र हैं । जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त नहीं कर पाया वह आगे और परिश्रम कर उनसे प्रेरणा लेते हुए कठिन परिश्रम करे ताकि भविष्य में आप भी सफल हो। दिलीप पाण्डेय ने बच्चों को शुभकामना प्रेषित किया।दीपक शाह ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि संविधान के बारे में सभी लोगों को जानकारी होनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक सुरेन्द्र अग्रहरि ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर दीवान सिंह, विद्यालय के अध्यापक सिकन्दर कुमार, शिवानी जायसवाल, प्रिया कांस्यकार, निकिता देवी, अंकिता आदि उपस्थित रहे।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App