सोनभद्र

स्वतन्त्रता संग्राम में सुभाष चंद्र बोस की भूमिका अतुलनीय-सुरेन्द्र अग्रहरि

प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे सुभाष चंद्र बोस

दुद्धी, सोनभद्र। मां गायत्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण मे सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रबन्धक सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक शहर में कायस्थ परिवार में हुआ था। पिता जानकी नाथ बोस और प्रभावती देवी के 9 वी सन्तान के रूप में पैदा हुए सुभाष चंद्र बोस जी प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद इंटर की परीक्षा बीमारी के कारण द्वितीय श्रेणी में पास किया । स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के बाद छात्रों और अध्यापकों के बीच में हुए विवाद में नेता जी ने छात्रों का नेतृत्व किया जिससे उन्हें कॉलेज से निकाल दिया गया। बाद मे उन्होंने स्नातक की परीक्षा में विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार कॉलेज जीवन से ही इनके अन्दर नेतृत्व क्षमता का कौशल विकसित हो गया था। पिता के आदेशानुसार इन्होंने देश की सर्वोच्च प्रशासनिक परीक्षा आई सी एस को उत्तीर्ण किया लेकिन नौकरी न कर स्वतंत्रता आंदोलन को धार देना शुरू किया। सिंगापुर में आजाद हिन्द फौज का गठन करने के बाद अरविन्द घोष से प्रेरणा लेकर बंगाल में भारतीय लोगो को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ तैयार किया ।महात्मा गांधी , रविन्द्र नाथ टैगोर, और अन्य स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों से मिलकर भारतीय लोगो को एक नारा के माध्यम से जोड़ने का काम किया
**तुम मुझे खून दो, मै तुम्हे आजादी दूंगा* नारे ने पूरे देश में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध लोगो को एक साथ खड़ा होने में काफी मजबूती प्रदान किया।
राष्ट्रनायक के रूप में सुभाष चंद्र बोस ने क्रान्तिकारी लड़ाके की तरह आजादी के आंदोलन में लोगो को प्रेरित किया।
इस प्रकार सुभाष चंद्र बोस ने देश को एक नई दिशा दी ।18 अगस्त 1945 को ताइवान में एक विमान दुर्घटना में लापता हो गए जो आज भी एक रहस्य बना हुआ है।।
आज हम सभी को देश में व्याप्त आतंकवाद, भ्रष्टाचार, सामाजिक कुरीतियों से लड़ने की जरूरत है
तब जाकर हम नेताजी के पदचिन्हों पर चलने के लायक माने जाएंगे। नेताजी के विचार आज भी प्रासंगिक है।
इस अवसर पर इंद्रावती , शिवानी जायसवाल, निकिता, अंकिता, प्रिया,सिकन्दर सहित छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App