सोनभद्र

मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, मामला दर्ज

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कटौली में मारपीट में घायल एक महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

बुधवार को चंद्रिका पुत्र समारु निवासी ग्राम कटौली थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री कलावती निवासी उपरोक्त उम्र करीब 22 वर्ष को पड़ोस में रहने वाली प्रतिमा पत्नी महेन्द्र भारती निवासी ग्राम कटौली थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के द्वारा 3 दिन पूर्व दिनांक 19 जनवरी को मारा पीटा गया था। आपसी समझौते के बाद घायल कलावती पुत्री चंद्रिका निवासी ग्राम कटौली थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र को इलाज हेतु निजी चिकित्सालय प्रसाद कुंवर अस्पताल दुद्धी में ले गए थे, जहाँ डॉक्टरों के द्वारा इलाज के दौरान मेरी पुत्री कलावती का बाया पैर टूटा हुआ एवं अन्य चोटें पाई गई थी । इलाज कराने के बाद दिनांक 21.01.2025 की रात्रि में कलावती को घर लेकर गए तो प्रतिमा पत्नी महेंद्र भारती उपरोक्त के द्वारा की गई मारपीट से आई चोटों के कारण रात्रि लगभग 12:00 बजे मेरी पुत्री कलावती की मृत्यु हो गई । प्राप्त सूचना के आधार पर दुद्धी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर मृतका कलावती उपरोक्त के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0- 17/ 2025 धारा 105 बीएनएस बनाम प्रतिमा पत्नी महेंद्र भारती निवासी कटौली थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App