सोनभद्र

दुद्धी को जिला बनाने के लिए संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

दुद्धी, सोनभद्र। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला बनाओ विकास कराओ की आवाज जोरदार ढंग से बुलंद करते हुए, कचहरी के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा का समूह न्यायिक कार्य से विरत रहकर कोर्ट परिसर के मेन गेट पर जिला बनाओ विकास कराओ के नारे लगाये। वक्ता सत्यनारायण यादव, प्रभु सिंह, विष्णुकांत तिवारी, सत्यनारायण यादव, अरुणोदय जौहरी, प्रेमचंद यादव, दिनेश गुप्ता ने कहा कि जिला बनाओ की आवाज दो दशक से ज्यादा दिनों से उठाई जा रही है। हमारी मांग है कि चुनावी सभा मे कहा जाता है कि सभी मानकों को पूरा करने वाले दुद्धी को सरकार द्वारा जिला बनाई जाएगी। लेकिन सरकार बनने के बाद अभी तक कोई भी निर्णय नही लिया जा रहा है। अधिवक्ता समूह ने जमकर नारेबाजी किया। इस अवसर पर अधिवक्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कैप्सन- दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर मुंसिफ कोर्ट गेट पर प्रदर्शन करते हुए संघर्ष समिति के लोग।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App