सोनभद्र

पूर्वांचल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्थान अर्जित करने वाली वंदना को किया गया सम्मानित

दुद्धी, सोनभद्र। नगर के वार्ड नंबर 2 गौतम बुद्ध नगर निवासी संगीता वर्मा आईसीडीएस सुपरवाइजर के आवास पर विगत दिनों पूर्वांचल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप वाराणसी में संपन्न हुए दिनांक 12 जनवरी 2025 को प्रतियोगिता में दुद्धी की वंदना कुशवाहा (शिक्षिका) को डेडलिफ्ट और बेंच प्रेस में सिल्वर मेडल मिलने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वंदना कुशवाहा को माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग व समाज के अन्य क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहीं महिलाएं संगीता वर्मा आईसीडीएस (सुपरवाइजर), कविता यादव (शिक्षिका), शिखा सिंह( शिक्षिका), विनीता मसीह (ब्यूटीशियन),अनिता गौतम (सामाजिक कार्यकर्ता) आदि कई लोग उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संगीता वर्मा जो आईसीडीएस सुपरवाइजर के साथ-साथ खेल जगत में भी अच्छा प्रस्तुतीकरण कर राष्ट्रीय स्तर पर गोवा व हरियाणा आदि में स्वर्ण, कांस्य व रजत पदक आदि जगहों से एथलेटिक्स विजेता रही है उन्होंने कहा की आज के परिवेश में महिलाओं का खेलना स्वास्थ्य के लिए तथा सामाजिक जागरुकता और सशक्तिकरण के लिए बहुत ही आवश्यक है इसका प्रोत्साहन घर से, समाज से तथा शासन सत्ता से भी हमेशा मिलना चाहिए ताकि लड़कियों और महिलाओं का मनोबल सकारात्मक रूप से खेल के प्रति आगे बढ़ सके। इस अवसर पर वंदना कुशवाहा ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि आज जो मैं अपने शहर दुद्धी में अपने चाहने वालों प्रसंशकों के द्वारा सम्मानित की जा रही हूं इसका श्रेय खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संगीता वर्मा हमारी प्रेरणा स्रोत रही हैं। इसमें हमारी जो मित्र मंडली है उनके द्वारा हमेशा उत्साहवर्धन भी आज पदक दिलाने और सम्मान का भागीदार बनने का बहुत बड़ा कारण रहा है और मैं उनको दिल से धन्यवाद देती हूं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App