सोनभद्र

संदिग्ध हालत में बारजे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी, सोनभद्र। कस्बे के वार्ड नं 9 में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव कमरे के बाहर बारजे के हुक से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज जांच में जुट गई है। 40 वर्षीय प्रदीप पुत्र श्रीराम सेठ का शव बुधवार की भोर में कमरे के बाहर बारजा में लगे हुक कुंडी के सहारे लटकता मिला। वार्ड में भोर में ही खबर आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाई में जुट गई। प्रदीप शांत स्वभाव का इंसान था। कुछ वर्षों से उसे शराब पीने की लत गई थी। मकर संक्रांति के अवसर पर कनहर नदी में लगे मेले में भी उसे अपने 7 वर्षीय बच्चे के साथ नशे की हालत में देखा गया था। मेला से लौटते समय वह बाइक से गिर गया था। संयोग अच्छा रहा कि बच्चे को चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि प्रदीप के पैर में चोट आई थी। मेला से लौटकर आने के बाद किन परिस्थितियों में उसका शव कमरे में लटकता मिला इसकी गहनता से जांच कोतवाली पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App