सोनभद्र

मकर संक्रान्ति के पारम्परिक मेले में उमड़ी भीड़

प्रमुख स्नान में लगाई डुबकी

दुद्धी, सोनभद्र। मकर संक्रान्ति पर्व पर क्षेत्र के कनहर एवं ठेमा नदी के संगम तट एवं अमवार कनहर बांध के समीप पर लगने वाले पारम्परिक मेले में इस वर्ष14 जनवरी को मेला का आयोजन हुआ। इस वर्ष नियत तिथि 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। दुद्धी, धनौरा, विंढमगंज, महुली, पतारिहा, पोलवा, जोरूखांड़, मल्देवा, बीड़र, रजखड़, जाबर, खजुरी समेत पड़ोसी प्रान्त झारखण्ड के गढ़वा जिले के अलावा अन्य स्थानों से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
कनहर में आस्था की डुबकी लगाकर, सूर्य नारायण को अर्ध्य देने की भीड़ लगी रही। मेले में लाई, तिलवा समेत खीचड़ी बनाकर पारिवारिक समूह में बैठकर खाने की परंपरा आज भी ग्रामीण क्षेत्र की संस्कृति एवं परम्परा का जीता जागता उदाहरण देखने को मिला। इस ऐतिहासिक मेले में उमड़ने वाली हजारों की भीड़ को देखते हुए झारखण्ड एवं यूपी के सैकड़ो छोटे-बड़े व्यवसायी भी मेले में अपने व्यवसाय के लिए खिंचे चले आते हैं। जिससे मेले में तरह तरह के व्यंजन, झूले व आकर्षक स्टाल से मेले में चार चांद लग जाती है।मेले की बढ़ती लोकप्रियता के कारण बढ़ रहे भीड़ से रीवां-रांची हाइवे का मुख्य कनहर पुल से दोनों तरफ जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिसको लेकर मेला क्षेत्र के विंढमगंज पुलिस एवं दुद्धी पुलिस को काफी चौकन्ना दिखी। पुलिस के जवान कड़ी मेहनत व सतर्कता के साथ हाईवे पर मेले की उमड़ी भीड़ को कंट्रोल कर यातायात बहाल रखने में डटे रहे। वहीँ अमवार में दक्षिण भारतीय शैली में बने श्री पंचमुखी हनुमान जी का दर्शन करने के लिए भीड़ लगी रही। कनहर सिंचाई परियोजना के बांध को देखने के लिए दूर दराज से आये हजारों लोंगो ने लुफ्त उठाया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App