सोनभद्र

शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक

श्रावण मास भर चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम और सुनाई जाएगी शिवपुराण कथा

– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में किया गया है आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा श्रावण मास के पहले दिन सोमवार से रुद्राभिषेक कार्यक्रम शुरू हो गया। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। यह कार्यक्रम समूचे सावन माह तक चलेगा। इसके अलावा प्रतिदिन शिवपुराण कथा श्रवण कराई जाएगी।
सावन माह के प्रथम सोमवार के दिन शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता/ पत्रकार राजेश कुमार पाठक,भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की विमला देवी व खुशबू मौर्य को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक पूजन कराया।
भिक्षुक रमाशंकर गिरी उर्फ भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन शिवपुराण कथा श्रवण कराई जाएगी। शिव शक्ति महिला अध्यक्ष कृष्णावती, किरन मोदनवाल, उर्मिला देवी, कालो देवी, हीरा,परमानंद, विवेकानंद, सुखराम महाराज, राजेंद्र जी महाराज, मुन्ना महाराज, इन्द्रपति पांडेय, अभय समेत तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App