सोनभद्र

डीएम ने एआरटीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सोमवार को सुबह औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन राजेश्वर यादव, एआरटीओ प्रशासन धनवीर यादव, प्रधान सहायक ललित नारायण त्रिपाठी अनुपस्थित पाए गये। जिस पर डीएम ने अनुपस्थित कार्मिक व अधिकारी को स्पस्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम ने अभिलेखागार कक्ष का भी निरीक्षण किये, कक्ष में गन्दगी पायी गयी, जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने आय व्यव से संबंधित पात्रावलियों का भी निरीक्षण किये, तों यह तथ्य संज्ञान मे आया की 19.5 करोड़ रुपये वाहन कर की नोटिस के बाद आरसी अब तक जारी नहीं की गयी है। उन्होंने सम्बंधित को वाहन कर की आरसी शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आरआई आलोक यादव से एआरटीओ प्रवर्तन और प्रशासन के कक्ष मे बैठने के सम्बन्ध मे जानकारी ली तो आरआई द्वारा बताया गया की दोनों एआरटीओ एक ही कक्ष मे बैठते है। इस दौरान एक प्राइवेट व्यक्ति कम्प्यूटर कक्ष मे मिला, जिस पर डीएम ने आरआई को निर्देशित करते हुए कहा की कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति कार्यालय में अनावश्यक रूप से प्रवेश न करें। इसका विशेष रूप से ध्यान दिया जाये। इस दौरान डीएम ने कहा की सभी जनपद स्तरीय अधिकारी समय से कार्यालय मे उपस्थित होना सुनिश्चित करें और जन समस्याओ का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण तरिके से कराये। कार्यालय मे विलम्ब से आने वाले आधिकारियों के विरुद्ध कठोर कारवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत,घर में मचा कोहराम बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 अगस्त को बंद
Download App