सोनभद्र

विधायक ने पौध रोपण कर किया दसरथ माझी ग्राम वन का उद्घाटन

दुनिया में पर्यावरण और आदिवासियो में गहरा रिश्ता,

भोजन में शामिल करे फल फूल और मोटे अनाज तो पुनर्जीवित होगी शारीरिक शक्ति

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत बलियरी में शनिवार को दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड ने फलदार और छायादार पौधे का रोपण कर दसरथ माझी ग्राम वन और वन विभाग द्वारा बलियरी जंगल में बरगद,पीपल, पाकड ,का पौध रोपण करने के साथ ग्रामीणों को फलदार पौधा का वितरण किया। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक विजय सिंह गोंड ने कहा कि पूरे सूबे में यही जिला है जहां जंगल है और आदिवासी जहां भी दूनिया भर में है पर्यावरण वही स्वस्छ है।यह बात वैज्ञानिकों के अध्ययन से भी साबित हुआ है उन्होंने भोजन में फल और मोटे अनाज शामिल करने का आह्वान किया।साथ ही कहा कि हर घर में फलदार और इमारती,छायादार पेड़ होने चाहिए यह संकल्प लेने की जरूरत है।अवध नारायन यादव,ने जल ,जंगल जमीन के सरंक्षण और अवैध खनन से नदियों को मुक्त रखने की बात कही।कहा कि पहाड़ नदी जंगल नही रहेंगे तो हमारी संस्कृति और सभ्यता भी खत्म हो जाएगी।रेंजर जबर सिंह और खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने जंगल बचाने और पौध रोपण के साथ पौधो को बचाने का आह्वान किया। बीडीओ ने कहा की 51 गावो के ग्राम वन में 51 हजार फलदार पौधे जरूर जिंदा रहेंगे यह संकल्प है।इसके अलावा म्योरपुर,खैराही,रन टोला गंभीरपुर सहित सभी ग्राम पंचायतों में पौध रोपण किया गया।मौके पर एडीओ पंचायत अजय सिंह, रामबृक्ष विश्वकर्मा,गंगा राम यादव,प्रेमचंद यादव, गणेश जायसवाल,आशुतोष चतुर्वेदी, अनवर अली, संतेष राय,ग्राम प्रधान उमेश गोंड,विजेंद्र, शिव कुमार,गोविंद,सर्वेश सिंह, नीरेंद्र सिंह,आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत,घर में मचा कोहराम बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 अगस्त को बंद
Download App