सोनभद्र

पानी रे पानी तेरा रंग कैसा पानी की किल्लत को लेकर वार्ड नंबर 10 छठ घाट मे लोग आक्रोशित

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पानी रे पानी तेरा रंग कैसा पानी की किल्लत को लेकर वार्ड नंबर 10 छठ घाट मे लोग आक्रोशित। पानी को लेकर आए दिन हो रही किल्लतो से जूझ रहा नगर पंचायत पिपरी जिसमें सबसे अधिक समस्या से ग्रसित पिपरी का वार्ड नंबर 10 छठ घाट है जहां सभी मजदूर वर्ग के लोग रहते है जो लोग सुबह से शाम मजदूरी करते है और थके हारे जब शाम को घर आते हैं तो पीने के पानी के लिए जुझना पड़ता है। पानी की इतनी समस्या है कि लोगों को दूर दराज से पानी ढोने के लिए मजबूर होना पड़ता है। नगर मे जगह जगह सोलर पैनल से चलने वाले 5000 लीटर टंकी लगाए जा रहे है किन्तु जहां जरूरत है वहां इसको नहीं लगाया जा रहा है जिन क्षेत्रों में पानी की एक बूंद नहीं है वहां पर इस टंकी की स्थापना नहीं आए दिन पानी को लेकर वार्ड संख्या 10 के छठ घाट पर लगे समरसेबल के पास पानी को लेकर झगड़ा होता रहता है। जहा समरसेबल तो लगा लेकिन वहा पर एक तालानुमा बक्शा लगा दिया गया जिसको कुछ ही अपने इच्छानुसार चला सकते है जिससे बाकी लोगों मे आक्रोश उत्पन्न है। पानी को लेकर अभी लोगों का हूजूम उमड़ गया और सभासद का घेराव कर लिया सैकड़ो की संख्या में लोग उमड़ कर समरसेबल के पास आकर खड़े हो गए यह निष्क्रियता सभासद के कारण ही उत्पन्न हो रहा है जो सभासद अपने वार्ड के लोगों को सही तरीके से पानी पहुंचाने में असमर्थ साबित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत,घर में मचा कोहराम बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 अगस्त को बंद
Download App