सोनभद्र

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल दुद्धी रेफर

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोन-विढमगंज मार्ग पर लगभग 6 किलोमीटर दूर जंगल व पहाड़ी रास्ते में आज देर शाम लगभग 9 बजे जोरूखाड ग्राम पंचायत निवासी सुनील कुमार घसीया उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र लक्ष्मी घसीया मोटरसाइकिल से अपना बहन के घर कुड़वा जाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रास्ते में आने जाने वाले राहगीरों ने देखा तो 112 नंबर डायल कर प्राथमिक उपचार हेतु विंढमगंज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
सूचना पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर पहुंचे घायल सुनील कुमार घसीया की पत्नी सोनी देवी व परिजन ने बताया कि मेरे पति आज शाम लगभग 4:00 बजे अपने घर जोरूखाड से अपनी मोटरसाइकिल युपी 64 एयु 2656 से बहन मंजू देवी पत्नी रामदास निवासी कुड़वा थाना कोन आवश्यक कार्य हेतु जाने को कह कर निकले थे परंतु देर शाम लगभग 9:30 बजे मालूम चला कि उनका विंढमगंज- कोन सडक मार्ग के पहाड़ी रास्ते में दुर्घटना हो गया है आनन फानन में हम सभी परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंडमगंज आये जहा मौके पर मौजूद डाक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है। इस दौरान 112 नंबर की पुलिस मौके पर मौजूद थे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App