सोनभद्र

रेलवे ट्रैक पर दो भागों में कटा हुआ मिला अधेड़ महिला का शव

रेलवे ट्रैक पार करते वक्त अधेड़ महिला की मौत की आशंका

दुद्धी, सोनभद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झारोकला में झारो रेलवे स्टेशन से ऊपर की तरफ लगभग 2 किलोमीटर पर लगे इलेक्ट्रिक पोल संख्या 87 / 8 दोपहर लगभग 1:30 बजे एक अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुराने रेलवे ट्रैक को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसका शरीर दो भागों मे कट गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम प्रधान सहित रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को दिया सूचना पाकर पहुंचे RPF पंकज कुमार सिंह ने शव पटरी के बीच में ओधे मुंह पड़ा हुआ देखकर रेलवे के उच्च कर्मचारियों एवं स्थानीय पुलिस को सूचना महिला के मिलने की सूचना आग की तरह फैल गई। थोड़ी देर बाद ग्राम प्रतिनिधि सहित आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और मृतक महिला की पहचान कराई गई। मृतक महिला उमा देवी उम्र लगभग 41 वर्ष पत्नी महीपत गौड़ ग्राम झारोकला टोला मटियारी पहरी के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। थोड़ी देर बाद दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा कर पीएम हेतु शव विच्छेद गृह दुद्धी भेजवा दिया। अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई। मृतक महिला के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो बेटियों की विवाह हो चुकी है बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत,घर में मचा कोहराम बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 अगस्त को बंद
Download App