सोनभद्र

प्रसव के कुछ देर बाद महिला की मौत परिजनों ने शव रख कर किया हंगामा

—- प्रसव के दौरान एएनएम पर लगाया लापरवाही का आरोप

बीजपुर(सोनभद्र) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा में गुरुवार की शाम एएनएम के घर आयी एक गर्भवती महिला का प्रसव कराया गया उसके कुछ देर बाद महिला की मौत हो गयी जब कि बच्चा स्वस्थ्य बताया गया। महिला की मौत से ख़फ़ा परिजनों ने शुक्रवार सुबह एएनएम के घर पर शव रख कर जमकर हंगामा किया।खबर के अनुसार जरहा गाँव टोला लहबरवा निवासी रामनारायण पाल अपनी पत्नी सुशीला उम्र 44 वर्ष का प्रसव कराने एएनएम प्रियंका सिंह पटेल के घर लाए थे प्रसव के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गयी जब कि बच्चा जिंदा और स्वस्थ बताया गया।पीड़ित पक्ष रामनारायण पाल ने बताया कि मेरी पत्नी सुशीला को गुरुवार की शाम प्रशव पीड़ा शुरू हुआ तो अपने नजदीकी एएनएम सेंटर जरहा आए लेकिन वहाँ सेंटर बन्द था फिर

एएनएम प्रियंका सिंह पटेल के घर आए जहाँ प्रिंयका सिंह पटेल ने लापरवाही पूर्वक डिलेवरी कराया जिसके कारण मेरी पत्नी की मौत हो गयी।हृदय बिदारक इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर जुटे ग्रामीणों का आरोप है कि एएनएम सेंटर पर खुलेआम पैसा लेकर डिलेवरी कराई जाती है।उधर एएनएम का आरोप है कि रामनारायण अपनी पत्नी को लेकर तीन दिन पहले भी मेरे पास दिखाने के लिए आए थे उस समय हमने अन्यत्र दिखाने की सलाह दी थी। बताया गया कि मृतक पीड़िता सात बेटियों की माँ थी बड़ी मन्नत के बाद यह आठवां पुत्र पैदा हुआ तो नवजात ने अपनी माँ का मुंह तक नही देखा।गौरतलब हो कि यह गरीब क्षेत्र है यहां के अधिकांश लोग मजदूरी करके अपना गुजर बसर करते हैं प्रसव हो या गम्भीर बीमारी बाहर जा कर दवा इत्यादि कराने में लोगों को दिक्कत होती है लापरवाह स्वास्थ्य बिभाग के कर्मचारी एक ही जगह पर वर्षो से जमे है एएनएम अपने घरों पर डिलेवरी रूम सहित क्लिनिक बना रखी हैं सरकारी सुविधा की आड़ में उनके कमाई का मोटा जरिया बना हुआ है सरकार और विभाग इस पर सुस्त हैं।
मृतका की बेटी गीता देवी ने थाने में तहरीर देकर एएनएम पर कई गम्भीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की माँग की है प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने कहा कि मृतका के परिजन पोस्ट मार्टम कराने और कार्रवाई की मांग सम्बन्धित तहरीर दिए हैं शव को कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान पति विनोद भारती की मौजूदगी में पंचनामे की कार्रवाई के पश्चात पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
और स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया जाएगा। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक म्योरपुर डॉ.पी.एन. सिंह ने बताया कि घर पर प्रसव कराना गलत हैं एएनएम द्वारा बताया गया की हम रेफर कर दिए थे हमारे पास वह दोबारा आई हैं मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर टीम गठित कर जांच कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App