सोनभद्र

मुहर्रम के नवमी की जुलूस में शानो-शौकत से निकाली गई बड़ी ताजिया

कई दर्जन अखाड़े अपने अलम, बड़ी ताजिया व सीपड़ के साथ हुए शरीक

प्रशासन सहित केंद्रीय अखाड़ा कमेटी रही चाको-चौबंद

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे व आसपास के ग्रामीण अंचलों में मुहर्रम के नवमी का जुलूस बुधवार की भोर 4 बजे में पूरी शानो-शौकत से बड़ी ताजिया व सीपड़ के साथ निकाला गया। कस्बे के साईं चौक, जुगनू चौक, दर्जी मुहाल, रामनगर, कलकल्ली बहरा के अलावा डूमरडीहा, खजूरी, मल्देवा, पिपराही, कठौतवा आदि ग्रामीण अंचलों के अखाड़े बड़े शान से आगे-आगे अपने अलम (झंडे) तथा पीछे से बड़ी ताजिया व सीपड़ के साथ शामिल हुये। अलग-अलग अखाड़ों से जुड़े लोगों ने अपनी जंगे कलाबाजी का बखूबी प्रदर्शन किया, जिसे देख कर उपस्थित लोग अचंभित रह गये। लगभग दर्जन भर स्थानों से पहुंचे विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ी द्वारा अपने उस्ताद की देखरेख में लाठी-डंडा, रिबन, बनेठी, आग के शोलो आदि से जामा मस्जिद के निकट , तहसील गेट व मुंसिफ कोर्ट रोड पर अपनी युद्ध कला का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान या अली-या हुसैन के नारे व ढोल-ताशों की आवाज़ से समूचा नगर गूँजता रहा। तत्पश्चात जुलूस साई चौक पहुँच कर सुबह करीब 9 बजे फ़ातिहा कराने के बाद अपने गन्तव्य के लिए रवाना हुआ।
बुधवार को ही अपराह्न 4 बजे मुहर्रम के दशमी का जुलूस निकला गया, जिसमे सभी अखाड़े के बड़ी व छोटी ताजिया, सीपड़ व झंडे शामिल हुए। पूरे अखाड़े के लोग अपनी अपनी ताजिया, सीपड़ तथा झंडे के साथ पूरे नगर का भ्रमण कर जगह-जगह अखाड़ा कला का प्रदर्शन कर देर शाम कब्रिस्तान में परंपरागत ढंग से ताजिये सुपुर्दे खाक किये।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के सदर सेराज खान व उनकी टीम द्वारा नगर के कई हिंदू मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत लोगों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सुरेश राय, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह, बीडीओ रामविशाल चौरसिया आदि अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे कस्बे सहित आस पास के महत्वपूर्ण जगहों पर सीओ प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह व कस्बा इंचार्ज संजीव कुमार राय अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ तैनात रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत,घर में मचा कोहराम
Download App