सोनभद्र

मुहर्रम त्योहार पर ताजिया का जुलूस निकाल किया मातम

पैगंबर मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन के याद में बनाई गई ताजिया रही आकर्षण का केंद्र

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर स्थानीय कस्बा सहित किरवानी व काचन में बुधवार दोपहर 3 बजे ताजिया के साथ मुस्लिम बंधुओ ने मुहर्रम त्यौहार पर जुलूस निकाल मातम किया जुलूस को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान जुलूस में शामिल युवा पारंपरिक शस्त्रों के साथ शौर्य प्रदर्शन करते रहे। मुहर्रम के जुलूस को लेकर म्योरपुर कस्बा में सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था देखी गई।सभी चौक-चौराहों पर पुलिस के

जवान तैनात रहे।अंजुमन कमेटी के बैनर तले मुहर्रम का जुलूश बहुत ही आकर्षक रहा। बता दे की
पैगंबर मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की शहादत की याद में मुहर्रम त्योहार मनाया जाता है। इस्लाम धर्म में मुहर्रम का महीना काफी अहम और महत्वपूर्ण माना जाता है आज के दिन

इस्लाम की रक्षा के लिए हजरत इमाम हुसैन ने अपनी जान कुर्बान कर दी थी। इस लिए आज के दिन जुलूस में लोग शोक व्यक्त करते हुए मातम मनाते है। जुलुस में मुख्य रूप से म्योरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह,कमेटी के सदर अयूब अली,शफीक, हकीक,शमीम मिस्त्री,अफजल अंसारी,आदि मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत,घर में मचा कोहराम
Download App