सोनभद्र

सपा के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा

– समर्थकों एवं शुभ चिंतकों ने हर्ष जाहिर करते हुए कहा सपा होगी मजबूत

फोटो: पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा।
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रॉबर्ट्सगंज के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा को सपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। जिससे समर्थकों एवं शुभ चिंतकों ने हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि इससे सपा मजबूत होगी।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सबसे पहले वर्ष 2012 में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र से युवा प्रत्याशी के ऊपर भरोसा जताते हुए अविनाश कुशवाहा को टिकट दिया था, जिसपर विजय हासिल कर अविनाश कुशवाहा विधायक चुने गए। उसके बाद विधायक के साथ ही सोनभद्र जिले का जिलाध्यक्ष भी बना दिया गया। अपने कुशल नेतृत्व एवं व्यवहार की वजह से अखिलेश यादव के करीबी बन गए। इसी का नतीजा रहा कि इन्हें सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बना दिया गया। अबकी बार 17 जुलाई 2024 को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा का कद बढ़ाते हुए राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। जिससे समर्थकों एवं शुभ चिंतकों ने हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि इससे सपा को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर
Download App