सोनभद्र

अनपरा मे मुहर्रम पर जुलूस निकाल इमाम हुसैन को याद किया

अनपरा/सोनभद्र अनपरा मे मुहर्रम पर जुलूस निकाल इमाम हुसैन को याद किया। कर्बला की जंग व उसमें शहीद हुए इमाम हुसैन उनके 72 शहिदो की याद मे अनपरा मे मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मातम जुलूस निकाला गया। मुहर्रम पर निकले इस जुलूस मे या हुसैन या हुसैन की नारें से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं विभिन्न स्थानों से ताजिया जुलूस भी निकाला गया जो गली चौक चौराहे सड़को पर रुककर कर इमाम हुसैन की शहादत की कहानी बयां कर रहे थे जिसमे लाठियां व तलवार भांजकर अपना करतब दिखा रहे थे।

चाक चौबंद सुरक्षा के मद्देनजर अनपरा एसएचओ पंकज पांडेय,रेनुसागर चौकी इंचार्ज मनीष द्विवेदी पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते नजर आये जिससे किसी भी प्रकार की समस्या न आने पाये। जुलूस में क्षेत्र के सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर चलते नजर आये।

अनपरा मे दिखा गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल। अनपरा मे मुहर्रम के जुलुस मे हिंदु समुदाय के लोग मुस्लिम समुदाय के लोगो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते दिखाई दिये। इस अवसर पर कमिटी के सदर अध्यक्ष,अयूब खान नाइला, जुल्फिकार अली, सहजाद अली ,इश्तियाक अहमद, राहत अली,जैनुल आब्दीन, वली अहमद सिद्दीकी, हफीज फुलील, जलालुद्दीन, इकराम अंसारी, ताज वारसी,के साथ सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व...
Download App