सोनभद्र

मुहर्रम की सप्तमी को मध्य रात्रि सम्पन्न हुई केला काटने और मिट्टी खुदाई की रस्म

दुद्धी, सोनभद्र। मुहर्रम की सप्तमी के अवसर पर रविवार की शाम से ही नगर के विभिन्न अखाड़ों और चौकों पर ढोल-ताशा की आवाज सुनाई देने लगी। रात्रि 10 बजे नगर के वार्ड नं 11 दर्जी मुहाल, जुगनू चौक, मीर मुहल्ला, साईं चौक, रंगसाज मुहल्ला रामनगर, कलकली बहरा के अलावा मलदेवा, खजूरी, डुमरडीहा आदि ग्रामीण अंचलों का अखाड़ा जामा मस्जिद के पास पहुंच कर घंटो लाठी-डंडे से युद्ध कला का प्रदर्शन किए। तत्पश्चात तहसील परिसर पहुंच केला काटने की रस्म अदा की। इसके बाद अर्धरात्रि को या अली-या हुसैन के नारों के बीच प्राचीन तालाब पहुंचकर मिट्टी खुदाई की औपचारिकता पूरी कर अपने गंतव्य को लौट गए। पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन में समूचे कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह, महिला थानाध्यक्ष संतु सरोज, कस्बा इंचार्ज संजीव कुमार राय, एसएसआई काशी नाथ कुशवाहा, रमेश यादव सहित अन्य दरोगा अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों और पीएसी के साथ मुस्तैद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर
Download App