सोनभद्र

40 वें जिलाधिकारी के रूप मे बद्रीनाथ सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) 40 वें जिलाधिकारी के रूप मे बद्रीनाथ सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण। नवागत जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने सोमवार को जिले के 40 वें जिलाधिकारी के रूप में जिला कोषागार में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवागत जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जायेगा, विधि एवं शांति व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा और विकासपरक योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा। नवागत जिलाधिकारी वर्ष-2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वर्तमान में राज्यपाल के विशेष सचिव पद पर तैनात थे, इसके पूर्व बलिया में मुख्य विकास अधिकारी, सिद्धार्थनगर यूनिवर्सिटी सिद्धार्थनगर में कुलसचिव के पद पर व कानपुर में अपर जिलाधिकारी, गोरखपुर में नगर आयुक्त के पद पर तैनात रह चुके हैं। कार्यभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, ओएसडी जिलाधिकारी राम आधार सहित वरिष्ठ अधिकारीगण, कोषागार के रामवृक्ष सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर
Download App