सोनभद्र

तस्करों ने जंगल से काटे 8 सेमर के वृक्ष

ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों ने काटे वृक्ष की लकड़ी बरामद की

म्योरपुर, सोनभद्र (विकास अग्रहरि)। म्योरपुर रेंज क्षेत्र के सायल सरडीहा के जंगल से तस्करों ने सेमर के आठ वृक्ष काट डाले,कटी लकड़ी नहीं ले जा पाए कि इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दे दी वनकर्कियो ने मौके पर पहुंच काटी गई लकड़ी बरामद कर ली है।
रेंज क्षेत्र में तस्करी का धंधा लगातार जारी है इन दिनों सेमर,चिलबिल के वृक्षों पर तस्करों की कुदृष्टि पड़ गई है बताया जाता है कि उक्त वृक्षों की लकड़ियों से खिलौने,चम्मच बनाए जाते है जिसकी काफी मांग है, काश्तकारीके पेड़ो की इन दिनों कटान तेजी से किया जा रहा है इसी के आड में वनों से भी वृक्ष काटे जा रहे है,सायल सरडीहा में काटे वृक्ष की लकड़ी ग्रामीणों की सतर्कता से बच गई वन विभाग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कटे वृक्ष की नापी करने में जुट गया है, क्षेत्रीय वन अधिकारी जबर सिंह यादव ने बताया कि बरामद लकड़ी रेंज परिसर ला कर सीज किया जाएगा,कटे वृक्षों के नापी के बाद कीमत का आंकलन कर कटनकर्ताओ की तलाश की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव
Download App