सोनभद्र

सावन पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय महिला थाना परिसर में वृहस्पतिवार को आगामी सावन पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने कस्बे सहित गांवों में सावन माह के दौरान मंदिरों पर लगने वाले दर्शनार्थियों की भीड़ के मद्देनजर लिस्ट संकलन किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मंदिरों पर दर्शन-पूजन के समय पुलिसकर्मी व पीआरवी जवानों के नियुक्ति का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में अपने पर्व मनाएं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परंपरागत तरीके से चले आ रहे त्योहार के कार्यक्रम में कोई बदलाव बगैर शासन की अनुमति के नहीं होगा। इसके अलावा नगर में साफ सफाई, पेयजल एवं बिजली की निर्वाध रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मौके पर मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान व बिजली विभाग से अपील की गई। इस मौके पर चेयरमैन कमलेश मोहन, वरिष्ठ उप निरीक्षक काशी सिंह कुशवाहा, एसआई संजीव कुमार सिंह, जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल, कन्हैया लाल अग्रहरि, अमरनाथ जायसवाल, दिलीप पांडेय, सुरेश राम प्रधान, बृजेश कुशवाहा प्रधान प्रतिनिधि, सिबाए अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App