सोनभद्र

मुहर्रम त्यौहार को लेकर रेणुकूट चौकी परिसर मे पीस कमेटी की बैठक संपन्न

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) मुहर्रम त्यौहार को लेकर रेणुकूट चौकी परिसर मे पीस कमेटी की बैठक संपन्न। रेणुकूट चौकी के प्रांगण में आज देर शाम आगामी मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर पिपरी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह के नेतृत्व में पीस कमेटी कि बैठक संपन्न हुई क्षेत्र से संबंधित दोनों संप्रदायों के लोगों की एक बैठक की गई। जिसमें मुहर्रम त्योहार के मध्य नजर आने वाली परेशानियों के बाबत जानकारी हासिल किया गया मुहर्रम के ताजिया का भ्रमण के दौरान यह हिदायत दिया गया की पिछले साल से ताजिया ऊंचा ना हो तलवार लेकर कोई भी व्यक्ति नहीं चलेगा न ही तलवार भाजने का प्रयास करेगा जिस व्यक्ति के पास तलवार देखा जाएगा सख्त कार्रवाई किया जाएगा रोड पर चलने के लिए एक तरफ केवल बाय साइड चलना होगा एक रोड़ छोड़कर चलना है। हिंदू भाइयों के लिए सावन मै हर सोमवार को मंदिर पर पुलिस रहेगी कावर लेकर जाने वालों को पुलिस से सहयोग मिलेगा और सावन भर मीट मछली आदि के दुकान खोले जाते हैं तो मीट मछली का पानी रोड पर ना बहावे मीट मछली को ढक कर रखें दिखाई नहीं देना चाहिए यह हिदायत पिपरी इंस्पेक्टर ने दिया है पिछला रिकार्ड देखा गया तो बहुत शांति पूर्वक रहा है। तत्पश्चात थाना प्रभारी निरीक्षक ने मौजूद दोनों संप्रदाय के लोगों को शासन के द्वारा मिले दिशा निर्देश के बाबत कहा कि देर शाम 7 बजे तक अपने अपने क्षेत्र में ताजिया का भ्रमण कर समाप्त करेंगे। ज्यादा ऊंचाई वाली ताजिया का निर्माण नहीं करेंगे साथ ही साथ पर्व में खलल डालने वालों की सूचना पुलिस को हर हाल में देंगे ताकि उन पर कड़ी कारवाई की जा सके। इस अवसर पर कृष्णा उपाध्याय,सुशील तिवारी,बिंदु गिरी,सूरज ओझा नगर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य सहित दर्जनों लोग मौजूद उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग
Download App