सोनभद्र

जंगल में मिले शव से सनसनी, फोरेंसिक टीम के साथ सीओ मौके पर

विंढमगंज सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घिवही के सोननगर से सेट जंगल के खरिहानी महुआ पेड के पास भुतहवानाला में आज चरवाहों के द्वारा शव देखा गया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे क्षेत्र अधिकारी दुद्धी ने शव को ग्रामीणों की मौजूदगी में कब्जे में कर अंत परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मौत की खबर पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवही से सटे जंगल के भूतहवानाला में औंधे मुँह गिरा एक व्यक्ति का शव आज चरवाहों ने देखा तो मौत की खबर गांव में आग की तरफ फैल गई। मौके पर मृतक की पत्नी इंद्रावती देवी व चार बच्चों भोला 13 वर्ष, प्रियंका कुमारी 10 वर्ष, अमन कुमार 8 वर्ष, आंचल कुमारी 5 वर्ष का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक की पत्नी इंद्रावती देवी ने बताया कि बीते रविवार को मेरे पति सोननगर में किसी काम के सिलसिले में कहकर गए थे, परंतु उनके नहीं आने के बाद मैं अपने रिश्तेदार व घर गांव में काफी खोजबीन कर रही थी कि इसी बीच आज मालूम चला कि सोन नगर के भुतहवानाला में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है जो मेरे पति संतोष पनीका उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र रामवृक्ष पनिका का ही है।

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने नाले के पानी में औधे मुंह पडा तथा दुर्गंध उठ रही शव को देखकर क्षेत्राधिकार दुद्धी को अवगत कराया, सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने मौके का गहन निरीक्षण किया तथा शव को ग्रामीणों के मौजूदगी में अपने कब्जे में कर अंत परीक्षण हेतु दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा तथा कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत करवाई आवश्यक की जाएगी।

मौत की खबर सुनकर मृतक की पत्नी व चार अनाथ बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है मृतक की पत्नी अपने जीवकोपार्जन हेतु मनरेगा समेत गांव में काम करके भरण पोषण किया करती थी अब आगे चार अनाथ बच्चों व पत्नी का भरण पोषण कैसे होगा इस पर ग्रामीण काफी चिंतित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App