सोनभद्र

विधायक विजय सिंह गोंड ने किया वन महोत्सव कार्यक्रम में वृक्षारोपण, बांटे निःशुल्क पौधे

दुद्धी के बीडर गांव में वन महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

जीव और वन मिलाकर बनता है जीवन-डीएफओ भानेन्द्र सिंह

दुद्धी, सोनभद्र। एक से सात जुलाई तक चल रहे वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत विधायक विजय सिंह गोंड ने बुधवार को क्षेत्र के बीडर गांव के जूनियर हाईस्कूल परिसर में अभियान को हरी झंडी दिखाकर व वृक्षारोपण कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात सैकड़ो ग्रामीणों को निःशुल्क फलदार पौधों के वितरण किया। पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जनअभियान के तहत निःशुल्क पौधे हासिल करने वाले ग्रामीणों को वृक्षारोपण के बाद इसे बचाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में उपस्थिजनों को एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की गई।
विधायक विजय सिंह गोंड ने कहा कि पेड़ हमारे जन-जीवन का प्रमुख साधन है। पेड़ पौधों को लगाना और इसकी सुरक्षा जिम्मेदारी भी हम सबको लेनी होगी।
प्रभागीय वनाधिकारी डॉ भानेन्द्र सिंह ने कहा कि जीवन दो शब्दों से मिलकर बना है, जीव + वन। इस प्रकार बिना वन के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। अतः वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी लोग सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों और विभिन्न प्रकार के प्रकाष्ठ के पौधों जैसे आम, नींबू, आंवला, करौंदा, अमरूद आदि के सौ पौधों का वितरण किया गया, तथा आमजनमानस को पौधरोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सपा विधान सभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव, नगर अध्यक्ष गौस मुहम्मद खान, ग्राम प्रधान सुरेश चंद, एसडीओ उषा देवी, प्रधानाध्यापक मुसई राम, वन क्षेत्राधिकारी दुद्धी गर्जन राम, बघाडू विष्णु गुप्ता, वन दरोगा कन्हैया, अनिल राकेश गुप्ता, वनरक्षक माधव राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग
Download App