सोनभद्र

मां के साथ दफनाए नवजात शिशु के शव का हुआ पोस्टमार्टम

(फोटो कैप्सन-दुद्धी पीएम हाउस के बाहर जच्चा-बच्चा के पोस्टमार्टम प्रक्रिया में जुटी कोतवाली पुलिस)

पुलिस ने नदी की किनारे दफनाए बच्चे के शव को निकलवा कर कराया अन्त्य परीक्षण

मामला प्रेरणा हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत का

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के प्रेरणा हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा मौत मामले में प्रशासन सख्त होते हुए बुधवार की सुबह दफनाए गए शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को प्रेरणा हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति सोनू पटेल पुत्र जीत नारायण निवासी बेहराडोल थाना हाथीनाला के तहरीर पर अपराध संख्या 113 नई धारा 105 भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही में जुट गई है। मंगलवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की अलसुबह प्रेरणा हॉस्पिटल से सौ मीटर दूर बीडर गांव में लौआ नदी किनारे दफनाए गए नवजात शिशु के शव को मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र कुमार के साथ कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक पंचनामा की कार्यवाही करते हुए जांच में जुट गई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विवेचनाधिकारी काशी सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्ररेणा हॉस्पिटल के चिकित्सक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की जा रही है। जांच अधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि मामले की पुलिस गहनता से जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व जांच के बाद केस को और भी धाराओं में तरमीम की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग
Download App