सोनभद्र

अराजकता एवं उन्माद पैदा करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी-एडिशनल एसपी

सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं मुहर्रम का त्यौहार-एसडीएम

दुद्धी, सोनभद्र। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर बुधवार को स्थानीय महिला थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

उपस्थिजनों को संबोधित करते हुए एसडीएम सुरेश राय ने कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी परंपरागत ढंग से अमन चैन के साथ त्योहार मनाया जाना चाहिए, जिससे आपसी सौहार्द बना रहे। उन्होंने नगर पंचायत को साफ-सफाई, पानी एवं एसडीओ विद्युत तीर्थराज को बिजली की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नही की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा। प्रशासन की एक एक व्यक्ति पर पैनी नजर रहेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अराजकता एवं उन्माद पैदा करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निबटेगी। ऐसे लोगों की वीडियोग्राफी करायी जायेगी और त्यौहार बाद मुकदमा दर्जकर एक एक लोगों को जेल भेजा जायेगा। उन्होंने समाज के अगुवा एवं बुजुर्गों से अपील करते हुए कहा कि अति उत्साही एवं उन्मादी युवाओं को सचेत कर दें, अन्यथा पुलिसिया कार्रवाई में उनका फ्यूचर बर्बाद होगा और पूरा परिवार भी सफर करेगा। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि सभी लोग सुचारू ढंग से त्योहार को मनाये। सुरक्षा के मद्देनजर सिविल ड्रेस में जगह जगह पुलिस तैनात रहेगी और सीसीटीवी की निगरानी के साथ पुलिस पैनी नजर रखेगी। इसके अलावा चेयरमैन कमलेश मोहन, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, कन्हैया लाल अग्रहरि, दिलीप पांडेय, केंद्रीय अखाड़ा समिति के सदर सेराज खां, मनोज मिश्रा, फखरुद्दीन प्रधान समेत अन्य विशिष्टजनों ने अपने अपने विचार रखे। बैठक में एसएसआई काशीनाथ कुशवाहा, एसआई सुजीत कुमार राय, जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल, कल्लन खान, सुरेंद्र गुप्ता, तालिब अली, रहमुद्दीन अंसारी, मुजीब खान, शाहिद सभासद, मन्नू खान समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App