सोनभद्र

सरई निवासी ऋषिकेश को मिला न्याय

– स्थाई लोक अदालत के हस्तक्षेप पर प्रबंधक महाबीर ऑटो सेल्स रामगढ़ ने नई बीएस-6 बाइक दिया

– राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थाई लोक अदालत में हुआ सुलह समझौता

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थाई लोक अदालत ने बुधवार को सुलह समझौता के आधार पर प्रबंधक महाबीर ऑटो सेल्स रामगढ़ से वादी सरई, रामगढ़ निवासी ऋषिकेश को नई बाइक रजिस्ट्रेशन कागज और इंश्योरेंस के साथ दिलवाया। करीब दो साल बाद स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप पर यह सफलता मिली।
बता दें कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र स्थित सरई, रामगढ़ निवासिनी ऋषिकेश पुत्र रामदुलारे ने 21 जुलाई 2022 को स्थाई लोक अदालत में मुकदमा दायर किया था। जिसमें अवगत कराया था कि एक मार्च 2020 को महाबीर ऑटो सेल्स रामगढ़ से एक नई बाइक 64 हजार रुपये में खरीदा था और कहा गया कि 15 दिन के अंदर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कागज और बीमा कागज आकर ले जाना। जब अपना कागज लेने गया तो कहा गया कि 31 मार्च 2020 तक बीएस-4 गाड़ी का रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा। इसलिए कंपनी में बहुत गाड़ी हैं बेच लेने दो। बाद में अपना गाड़ी का कागज ले जाना। इसके बाद से आज कल कहकर टाल मटोल कर रहे हैं। गाड़ी के कागज के अभाव में गाड़ी चल भी नहीं रही है। तब 22 फरवरी 2022 को जरिए अधिवक्ता नोटिस भेजा गया, फिर भी गाड़ी का कागजात नहीं दिया गया। तब मजबूर होकर स्थाई लोक अदालत की शरण मे आना पड़ा। प्रबंधक महाबीर ऑटो सेल्स रामगढ़ द्वारा सुलह समझौता के आधार पर मामले का निस्तारण करते हुए करीब दो साल बाद वादी ऋषिकेश को स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद द्वारा नई बीएस-6 बाइक रजिस्ट्रेशन कागजात के साथ दिया गया। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद ने बताया कि इस अदालत में जनहित सेवाओं से संबंधित मामले जैसे बिजली ,पानी ,अस्पताल, रियल स्टेट, परिवहन ,बीमा ,शिक्षा, शैक्षणिक संस्थाएं ,डाक,नगर पालिका आदि के मुकदमे बिना किसी कोर्ट फीस के देखे जाते हैं। इस मौके पर स्थाई लोक अदालत के सदस्य नीरज सिंह, आशीष मिश्रा, अधिवक्ता जे.एस.त्रिपाठी, दीपन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग
Download App