सोनभद्र

नाबालिक बच्ची की शादी चाइल्ड हेल्पलाइन सोनभद्र ने रोका

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडीह मे नाबालिक बच्ची के शादी को चाइल्ड हेल्प लाइन यूनिक सोनभद्र के द्वारा रोका गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड दुध्दि के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडीह में ओमप्रकाश गुप्ता अपनी पुत्री प्रिया कुमारी उम्र लगभग 16 वर्ष की शादी मध्य प्रदेश राज्य के जबलपुर में तय की थी। समय, तारीख के मुताबिक आज सुबह जबलपुर से लड़का पक्ष के लोग चार गाड़ियों से लगभग 20 की संख्या में सलैयाडिह ग्राम पंचायत स्थित लड़की के घर विवाह करने आए थे। विवाह की रस्में घर में महिलाओं के द्वारा पूरे धूमधाम से कराई जा रही थी तथा बारातियों के स्वागत के लिए भोजन इत्यादि की व्यवस्था लड़की पक्ष के द्वारा की जा रही थी। इसी बीच सूचना पर सोनभद्र चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट में सत्यम चौरसिया, अंशु गिरी, सुधा गिरी मौके पर आ धमके तथा विवाह हेतु हल्दी लगी प्रिया कुमारी का एज सर्टिफिकेट में उम्र 16 वर्ष होने के कारण विवाह को रोक दिया गया। इस दौरान चाइल्ड हेल्प यूनिट व लड़की पक्ष के लोगों से थोड़ी तु तू मै मै भी हुई परंतु स्थानीय पुलिस के शख्ती के कारण लड़की को चाइल्ड हेल्प लाइन यूनिट रेस्क्यू करके अपने साथ ले गई। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह सहित स्थानीय दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App